राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान में जल्द ही 90000 पदो पर भर्ती होने वाली है। जिसका विवरण जारी कर दिया गया है। राजस्थान के अलग- अलग विभागो द्वारा अलग अलग पदो पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
इन भर्तियों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, पुलिस कांस्टेबल, 2nd ग्रेड, पशुधन सहायक, वाहन चालक, जेल प्रहरी, संस्कृत शिक्षा विभाग, पशुधन सहायक सहित कुल 90 हजार रिक्त पदो पर भर्ती ली जाएगी। वे अभ्यर्थी जो इन भर्ती परीक्षाओ की तैयारी कर रहे है और इनके नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे है उनको अब ज्यादा इन्तजार नहीं करना पडेगा।
विभाग द्वारा इन सभी भर्तियों के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इन भर्तियों के लिए विवरण जारी कर दिया गया है। हम आपको आज के इस आर्टिकल के माध्यम से आधिकारिक रूप से जारी इन सभी भर्तियो के रिक्त पदों की डिटेल बताने वाले है, आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 52453 पदो पर होगी भर्ती
राजस्थान में कुल 90 हजार रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली जाएगी। इनमे से एक सबसे बड़ी भर्ती चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की है। राजस्थान में अलग अलग विभागों द्वारा अलग अलग पदों पर भर्ती ली जाएगी। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए नोडल विभाग प्रशासनिक सुधार विभाग को रखा गया है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तहत 52453 रिक्त पदों पर भर्ती ली जाएगी। इन पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने के लिए भर्ती एजेंसी RSSB रहेगी। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हेतु अर्थना प्रक्रियाधीन है। इस भर्ती के लिए परीक्षा तिथि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहले ही अपने एग्जाम कलेंडर में पहले से ही घोषित कर दी थी। इस भर्ती के लिए परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 को करवाई जाएगी।
कांस्टेबल के 7000 पदो पर होगी भर्ती
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। विभाग द्वारा पुलिस कांस्टेबल के लिए कुल 7000 रिक्त पदो पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इस बार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। 12वीं पास सभी उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकेंगे।
वाहन चालक के 2400 पदो पर होगी भर्ती
राजस्थान में वाहन चालक के 2400 रिक्त पदो पर भर्ती ली जाएगी। इस भर्ती का नोडल विभाग सामान्य प्रशासन विभाग रहेगा। वाहन चालक भर्ती परीक्षा का आयोजन RSSB के द्वारा करवाया जाएगा। इस भर्ती की परीक्षा तिथि 22 नवंबर 2025 और 23 नवंबर 2025 रखी गई है। भर्ती परीक्षाओ की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
जेल प्रहरी के 803 पदो पर होगी भर्ती
गृह विभाग के अंतर्गत आने वाली जेल प्रहरी भर्ती के तहत कुल 803 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की परीक्षा एजेंसी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड रहेगी। इस भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जेल प्रहरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
वरिष्ठ अध्यापक के 2129 पदो पर होगी भर्ती
शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाली वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के तहत कुल 2129 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की अर्थना अभी प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
पशुधन सहायक के 2041 रिक्त पदो पर होगी भर्ती
पशुपालन विभाग के अंतर्गत आने वाली पशुधन सहायक के 2041 रिक्त पदों पर भर्ती ली जाएगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन RSSB के द्वारा किया जाएगा। इस भर्ती के लिए घोषित परीक्षा तिथि 13-6-2025 है। इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
अन्य भर्तियां
सर्वेयर और फोरमेन भर्ती- 72 पदो पर
सहायक आचार्य भर्ती- 312 पदो पर
कम्पांडर और नर्स भर्ती- 745 पदो पर
पुस्तकालयध्यक्ष ग्रेड 3rd- 500 पदो पर
वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- 14 पदो पर
अध्यापक लेवल 1 और 2- 2759 पदो पर
शारीरिक शिक्षक- 179 पदो पर
प्रयोगशाला सहायक ( शिक्षा विभाग)- 17 पदो पर आदि।
Rajasthan New Vacancy 2025: Important Link
दी गई भर्तियों का विवरण– यहाँ क्लिक करे