Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti 2025: राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती का 2041 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, जानिए इस भर्ती की योग्यताए, सिलेबस, आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा राजस्थान पशुधन सहायक के 2041 पदों पर भर्ती लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन कर इस भर्ती में शामिल हो सकते है।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2024 से शुरू कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी से अपना आवेदन कर सकते हे। उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 की पात्रताए, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सिलेबस, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताने वाले है, आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू31 जनवरी 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि1 मार्च 2025
परीक्षा तिथि13 जून 2025

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: आवेदन शुल्क

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 में आवेदन शुल्क निम्नानुसार रखा गया है-

– इस भर्ती में सामान्य वर्ग, क्रिमिलियर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग के आवेदक हेतु आवेदन शुल्क 600 रुपए रखा गया है।

– इस भर्ती में नॉन क्रिमिलियर वर्ग के अन्य पिछड़ा वर्ग/ अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

– इस भर्ती में समस्त दिव्यांगजन हेतु आवेदन शुल्क 400 रुपए रखा गया है।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: आयु सीमा

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा निम्न रखी गई है-

– इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।

– इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयी सीमा 40 वर्ष रखी गई है।

आयु सीमा का निर्धारण 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर किया जाएगा।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: चयन प्रक्रिया

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नानुसार रखी गई है-

– लिखित परीक्षा

– दस्तावेज सत्यापन

– मेडिकल टेस्ट

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

विषयप्रश्नो की संख्याकुल अंक
राजस्थान का इतिहास, कला, संस्कृति, साहित्य, परंपरा और विरासत, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान पर विशेष बल के साथ भारतीय राजनितिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान, समसमयकी घटनाए50150
वेटेरनरी साइंस100

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: शैक्षणिक योग्यता

– उम्मीदवार मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्था से 12वीं कक्षा (फिजिक्स केमिस्ट्री और बायोलॉजी इसके अलावा एग्रीकल्चर बायोलॉजी और फिजिक्स या केमिस्ट्री या एग्रीकल्चर केमिस्ट्री सब्जेक्ट के साथ) पास होना चाहिए।

– इसके अलावा उम्मीदवार के पास न्यूनतम एक वर्षीय पशुधन सहायक का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र या 2 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: आवेदन प्रक्रिया

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदक हमारे निम्न स्टेप्स को फॉलो कर सकते है-

– सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना होगा ।

– यहाँ पर आवेदक को राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 के लिंक पर क्लीक करना है।

– क्लीक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।

– इस आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरना है और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर लेना हे।

– अंत में आपको आवेदन फॉर्म सब्मिट कर लेना है और आवेदन की रसीद प्राप्त कर लेनी है।

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025: महत्वपूर्ण लिंक

राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2025 आधिकारिक नोटिफिकेशन- यहाँ क्लीक करे

Leave a Comment