Rajasthan Patwari Vacancy 2025 राजस्थान के लाखों युवा पटवारी भर्ती के नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे है। इन लाखों बेरोजगार युवाओं का इंतजार जल्द ही समाप्त होने वाला है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा जल्द ही पटवारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
यदि आप ग्रेजुएशन पास है और राजस्थान में सरकारी नौकरी पाना चाहते है तो राजस्थान पटवारी के कुल 1963 रिक्त पदों पर आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन जल्द ही शुरू किये जाएंगे। पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इस आर्टिकल में राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 भर्ती से सम्बंधित विस्तृत जानकारी जैसे आवेदन शुल्क, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता व पात्रता, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि प्रदान की गई है।
Rajasthan Patwari Recruitment 2025- Overview
Name of Organization | Rajasthan Subordinate Ministerial Staff Selection Board |
Name of Post | Patwari |
No. of Vacancies | 1963 (Tentative) |
Job Location | Rajasthan |
Apply Last Date | Update Soon |
Official Website | rsmssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Notification
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जल्द ही लगभग 1963 रिक्त पदों के लिए जारी किया जा सकता है। राजस्थान अधीनस्थ बोर्ड के द्वारा जल्द ही भर्ती का जारी किया जाएगा। राजस्थान समान पात्रता परीक्षा स्नातक स्तर पास अभ्यार्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। विज्ञप्ति जारी होने के बाद सभी पात्र व इच्छुक उम्मीदवार भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Important Dates
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की विज्ञप्ति जारी होने की तारीख, आवेदन शुरू होने की तारीख, आवेदन की अन्तिम तिथि, परीक्षा तिथि इत्यादि महत्वपूर्ण तारीख निम्न है-
- विज्ञप्ति जारी होने की तारीख- जल्द अपडेट होगी
- आवेदन शुरू होने की तारीख- जल्द अपडेट होगी
- आवेदन की अंतिम तिथि- जल्द अपडेट होगी
- परीक्षा तिथि- 10 व 11 मई 2025
- आवेदन का मोड- ऑनलाइन
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Vacancies
राजस्थान पटवारी भर्ती के तहत कुल 1963 रिक्त पदों के लिए निकाली जायेगी। इसमें 1680 पद नॉन टीएसपी व 283 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगे। राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती 2025 का आयोजन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा। पटवार भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Application Fees
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। श्रेणी वार आवेदन शुल्क की जानकारी यहाँ दी गई है-
- सामान्य श्रेणी, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए के लिए- 600 रुपये
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए- 400 रुपये
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा।
नोट- आवेदन शुल्क का भुगतान वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करते समय जमा करवाना होगा है यदि उम्मीदवार ने पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो उसे भविष्य में RSMSSB के द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्तियों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Age Limit
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए आयु सीमा निम्न प्रकार निर्धारित की गई है-
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा- 18 वर्ष
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा- 40 वर्ष
- आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार मानकर की जायेगी।
- सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Documents Required
राजस्थान पटवारी भर्ती के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक है-
- आवेदक का आधार कार्ड
- 10वीं कक्षा की अंकतालिका
- ग्रेजुएशन की अंकतालिका
- कंप्यूटर सर्टिफिकेट
- CET ग्रेजुएशन स्कोरकार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Eligibility & Qualifications
राजस्थान पटवारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की पात्रता व शैक्षणिक योग्यता निम्न प्रकार निर्धारित की गई है- अभ्यर्थी सरकारी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए या स्नातक के अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत हो। उम्मीदवार CET Graduation Level पास हो। इसके अलावा बेसिक कंप्यूटर कोर्स किया हुआ होना चाहिए व देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी भाषा का ज्ञान और राजस्थानी कला संस्कृति का ज्ञान हो। पात्रता व योग्यता की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन चेक कर सकते है।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Salary
राजस्थान पटवारी भर्ती के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड पे 2400/-, लेवल-5 के तहत बेसिक पे 20800 रुपये मिलते है। उम्मीदवारों को 2 साल की परिवीक्षा अवधि से गुजरना होगा। पटवारी के पद पर चुने गए उम्मीदवारों को 6 महीने का प्रशिक्षण भी मिलेगा। परिवीक्षा अवधि के दौरान उम्मीदवारों को Fix Salary मिलती है किसी भी प्रकार के अन्य भत्ते देय नहीं होते।
Read Also
- Rajasthan Lab Assistant Bharti 2025
- Rajasthan Sub Inspector Telecom Bharti 2024
- Rajasthan Anganwadi Worker Bharti 2024
- Indian Navy 12th Pass Bharti 2024
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Selection Process
राजस्थान पटवारी सीधी भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे-
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Exam Date
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। इस भर्ती कैलेंडर में पटवारी भर्ती 2025 की तारीख की घोषणा की है। बता दें कि पटवारी सीधी भर्ती 2025 का आयोजन 10 व 11 मई 2025 को किया जायेगा।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- Exam Pattern & Syllabus
पटवारी भर्ती 2025 तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त करने के लिए एग्जाम पैटर्न व सिलेबस की जानकारी होना चाहिए, नीचे इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी गई है-
Exam Pattern
एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
अधिकतम अंक | 300 (प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का) |
अधिकतम प्रश्न | 150 प्रश्न |
नेगेटिव मार्किंग | 1/3 अंक |
समय अवधि | 3 घण्टे |
Syllabus
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
सामान्य विज्ञान; भारत का इतिहास, राजनीति और भूगोल; सामान्य ज्ञान, समसामयिक मामले | 38 | 76 |
राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संस्कृति और राजनीति | 30 | 60 |
सामान्य अंग्रेजी और हिंदी | 22 | 44 |
मानसिक क्षमता और तर्क, बुनियादी संख्यात्मक दक्षता | 45 | 90 |
बेसिक कंप्यूटर | 15 | 30 |
कुल | 150 | 300 |
नोट: यहाँ राजस्थान पटवारी भर्ती का पिछली भर्ती का एग्जाम पैटर्न व सिलेबस की जानकारी दी गई है। परीक्षा का नवीनतम एग्जाम पैटर्न व सिलेबस विज्ञप्ति के साथ जारी किया जाएगा।
Rajasthan Patwari Bharti 2025- How to Apply
राजस्थान पटवारी के पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में मांगे जायेंगे, इच्छुक व पात्र उम्मीदवार आवेदन करने के लिए नीचे बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें-
- स्टेप 1: सबसे पहले अपनी SSO ID व Password की मदद से SSO पोर्टल में लॉगिन करें।

- स्टेप 2: SSO पोर्टल के डैशबोर्ड में “Recruitment Portal” का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है।

- स्टेप 3: आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहाँ आपको “Ongoing Recruitment” का सेक्शन दिखाई देगा, यहाँ आपको “RSMSSB Patwari Recruitment 2025” के सामने “Apply Now” लिंक क्लिक करना है।

- स्टेप 4: आपके सामने राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 का आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें सारी डिटेल सही-सही भरनी है और फोटो व हस्ताक्षर को स्कैन करके अपलोड कर लेना है।
- स्टेप 5: फॉर्म को जाँच लेने के बाद अपनी केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर लेना है। अंत में फॉर्म को फाइनल सबमिट कर प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
Important Links
Notification Download | Release Soon |
Application Form | Release Soon |
Home Page | Click Here |
Rajasthan Patwari Recruitment 2025- FAQs
1. राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?
2. राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 कितने पदों के लिए निकली?
3. राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 आवेदन कैसे करें?
निष्कर्ष
इस आर्टिकल में Rajasthan Patwari Bharti 2025 से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उम्मीद है कि ये जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। निरंतर भर्ती की अपडेट प्राप्त करने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प या टेलीग्राम ग्रुप को ज्वाइन कर सकते है।